स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी
रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय एवं इससे संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत एल टू ट्रामा केयर सेंटर, 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट तथा इंटर्न हॉस्टल के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा इन सभी के अद्यतन स्थितियों के संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर एवं सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सचिव कटारिया ने निरीक्षण के दौरान कोविड -19 केस की संभावित स्थितियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही संभावित कोविड मरीजों की जाँच के लिए बनाये गये ओपीडी, आईसोलेटेड वार्ड एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिष्ठाता कार्यालय में आयोजित मीटिंग में उन्होंने अस्पताल तथा चिकित्सा महाविद्यालय की भावी कार्ययोजना तथा 25 मई को अस्पताल परिसर में घटित घटना के संबंध में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया कि चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों का गंभीरता से उपचार किया जाए।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें