फिर चर्चा में नीतीश कुमार, आईएएस अफसर के सिर पर रख दिया गमला
पटना । पटना के कृषि भवन में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार करते दिखे। कैबिनेट अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के स्वागत के लिए लाए गमले को नीतीश ने अचानक उनके सिर पर रख दिया। सिद्धार्थ ने तुरंत गमला हटाया, लेकिन तब तक वह पल कैमरे में कैद हो चुका था। सीएम के इस व्यवहार को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं नीतीश फिर अपने अजीब व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं।
दरअसल कार्यक्रम के दौरान जैसे ही नीतिश मंच पर पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए कैबिनेट अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ एक गमला (पौधा सहित) लेकर पहुंचे। नीतीश ने बिना किसी झिझक के गमला अपने हाथ में लेकर सीधे अधिकारी सिद्धार्थ के सिर पर रख दिया। हालांकि सिद्धार्थ ने तुरंत ही गमला हटाकर एक अन्य अधिकारी को सौंप दिया, लेकिन तब तक वहां मौजूद कैमरों ने वह क्षण कैद कर लिया था। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और नीतीश कुमार के इस व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, दिमाग पर हो चुका विक्षिप्तपन का हमला, चाचा रख दे रहे हैं अपने अधिकारी के माथे पर गमला।
वीडियो वायरल होने के बाद राजद ने शेयर किया है। पार्टी ने लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की मानसिक स्थिति! सरकारी कार्यक्रम में एक आईएएस अधिकारी सीएम का स्वागत कर रहे हैं, वहीं सीएम सभी प्रोटोकॉल और मान-मर्यादा को ताक पर रखकर अधिकारी के सिर पर ही गमला रख दे रहे हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक