जबलपुर में फर्जी डॉक्यूमेंट से MBBS करने वाला युवक बना 'मुन्ना भाई डॉक्टर', रेलवे अधिकारी की मां की मौत पर हुआ खुलासा
जबलपुर: जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए न सिर्फ MBBS की पढ़ाई की, बल्कि निजी अस्पताल में डॉक्टर बनकर नौकरी भी करता रहा. यह फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ, जब एक रेलवे अधिकारी की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई.
क्या है पूरा मामला?
मामला मार्बल सिटी अस्पताल का है, जहां रेलवे अस्पताल से रेफर की गई एक महिला को भर्ती कराया गया था. रात में हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर की आवश्यकता बताई गई, लेकिन दस्तावेजों में यह दर्ज था कि परिजनों ने वेंटिलेटर से इनकार किया, जबकि ऐसा कोई सवाल ही नहीं किया गया था. इसी बात से संदेह हुआ और रेलवे अधिकारी ने इलाज करने वाले डॉक्टर की पड़ताल शुरू की.
नाम बदलकर कर रहा था काम
जांच में पता चला कि जिस डॉक्टर बृजराज उईके के नाम से युवक अस्पताल में काम कर रहा था, असल में वह सत्येंद्र निषाद नाम का युवक है. जिसने असली बृजराज के दस्तावेज चुराकर MBBS की पढ़ाई पूरी की थी. सत्येंद्र ने आदिवासी कोटे का लाभ उठाकर साल 2018 में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और दो साल तक सरकारी अस्पताल में भी काम किया.
पुलिस में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने जब सत्यापन किया तो सामने आया कि असली बृजराज कटनी में पेंटर का काम करता है और 2012 में उसने दस्तावेज गुम होने की रिपोर्ट भी लिखाई थी. सत्येंद्र के खिलाफ ओमती थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी और आरक्षण के दुरुपयोग की धाराओं में मामला दर्ज किया है.
फरार है सत्येंद्र
फिलहाल सत्येंद्र फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. यह मामला न केवल मेडिकल सिस्टम की चूक को उजागर करता है, बल्कि आरक्षण व्यवस्था के दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला