RCB को SRH से मिली 42 रनों की करारी शिकस्त, तीसरे नंबर पर फिसली टीम
RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हैदराबाद के खिलाफ बहुत बड़ी हार मिली है. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हुए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए जवाब में RCB की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई. RCB को 42 रनों से हार मिली और इसके साथ ही वो अंक तालिका में तीसरे नंबर पर लुढ़क गई. पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर आ गई है. उसके भी RCB के बराबर 17 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट बेहतर है.
RCB 189 पर ढेर
बता दें लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम 189 रनों पर ढेर हो गई. विराट और सॉल्ट के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. सॉल्ट ने 32 गेंदों में 62 रन बनाए, विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन ठोके. उनके बाद मयंक अग्रवाल 11, रजत पाटीदार 18 रन बना सके. जितेश शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड पहली गेंद पर आउट हो गए.क्रुणाल पंड्या ने 8 रनों की पारी खेली. टिम डेविड 1 ही रन बना सके. RCB ने आखिरी 7 विकेट 16 रनों पर गिरा दिए. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट झटके. जयदेव उनादकट ने एक विकेट लिया. एशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए. हर्ष दुबे, रेड्डी और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला.
हैदराबाद की गजब बैटिंग
हैदराबाद की जीत की स्क्रिप्ट अभिषेक शर्मा और इशान किशन ने लिखी. इशान किशन ने 48 गेंदों में ताबड़तोड़ 94 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए और उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके निकले. अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 26 रन बनाए. इशान किशन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला. इस खिलाड़ी ने कहा कि पिच बहुत अच्छी थी इसलिए टीम का लक्ष्य कम से कम 200 रन बनाना था. इसलिए कुछ अच्छे शॉट खेलने जरूरी थे. इशान किशन ने कहा कि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में अच्छी प्रैक्टिस की, वहां अच्छे शॉट्स खेले और इसका इनाम उन्हें मैच में मिला.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल