ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती मौनी रॉय, कान फेस्टिवल में दिखा दिलकश अंदाज
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलेब्स का पहुंचना लगातार जारी है। उर्वशी रौतेला और जैकलीन फर्नांडीज से लेकर नितांशी गोयल जैसे सितारे अब तक कान में इस साल नजर आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय का भी नाम शामिल हो गया है। मौनी रॉय ने कान में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।
ब्लैक ड्रेस में कान पहुंची मौनी
कान फिल्म फेस्टिवल से मौनी रॉय की तस्वीरें सामने आई हैं। ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय काफी खूबसूरत नजर आईं। मौनी ने अपने बालों को पिछे लेकर छोटा सा बन बनाया हुआ है। साथ में गले में एक नेकलेस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस साधारण लुक में मौनी काफी ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं। मौनी रॉय की अलग-अलग पोज में तस्वीरें अब वायरल हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
फिल्म ‘पारो’ के लिए पहुंचे ताहा शाह
मौनी रॉय के अलावा अभिनेता ताहा शाह भूषण भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। ताहा अपनी फिल्म ‘पारो’ के लिए कान में उपस्थित हुए। ताहा ग्रे कलर के लाइनिंग वाले सूट में नजर आए। इस थ्री पीस सूट में ताहा ब्लैक चश्मे में काफी डैशिंग लुक में नजर आए।
ताहा शाह
ताहा ने अपनी फिल्म ‘पारो’ के लिए कान में पहुंचने पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “कान फिल्म फेस्टिवल में ‘पारो’ को वैश्विक मंच पर जगह मिलते देख कर बहुत अच्छा लगा। यह हम सबके लिए है। एक ऐसी कहानी जो सीमाओं के पार जाकर बोलती है और एक सोच को पैदा करती है।”
ताहा शाह संजय लीला भंसाली की सुपरहिट वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए थे। इसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी मिली थी।
PM मोदी की अपील का असर, CRPF ने ईंधन खपत में 10% कटौती की
अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल पट्टा धारकों को राहत नहीं
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
Kamal Nath ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर सरकार को घेरा
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे? 3 रुपये बढ़ोतरी से ऑयल कंपनियां नाखुश
शराब सप्लायर की पुलिस के साथ चेज़, वीडियो हुआ वायरल
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा