भोपाल मौसम केंद्र में नई तकनीक की सौगात, अब मिलेगा और सटीक मौसम पूर्वानुमान
भोपाल: अब मौसम पूर्वानुमान की और सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए भोपाल मौसम केंद्र में माइक्रोवेव रेडियोमीटर और विंड प्रोफाइल लगाया जाएगा। इससे वातावरण में नमी, तापमान और आंधी, तूफान और हवा की गति के बारे में पहले से सटीक जानकारी मिल सकेगी। इन दोनों उपकरणों के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय मौसम विभाग को भेज दिया गया है।
माइक्रोवेव रेडियोमीटर क्या है
यह एक ऐसा उपकरण है जो माइक्रोवेव तरंगों (0.3-300 गीगाहर्ट्ज की आवृत्ति) पर उत्सर्जित ऊर्जा को मापता है। इसका उपयोग कई तरह के अनुप्रयोगों में किया जाता है, जैसे मौसम पूर्वानुमान, जलवायु निगरानी, रेडियो खगोल विज्ञान और रिमोट सेंसिंग आदि।
अब जीपीएस से लेते हैं जानकारी
माइक्रोवेव रेडियोमीटर डिवाइस जमीन से सात से दस किलोमीटर की ऊंचाई तक नमी, तापमान की जानकारी देता है। इससे तापमान और नमी की स्थिति का ज्यादा सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। अब यह जानकारी जीपीएस, सैटेलाइट के जरिए मिलती है।
पूर्वानुमान सुधारने के लिए हो रहा काम
मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए आर्बरवेशन नेटवर्क को अपडेट करने के साथ ही कई अन्य कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में माइक्रोवेव रेडियोमीटर लगाने की भी योजना है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है, मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुक्रवार को होगा बड़ा फैसला! क्या CPI गठबंधन विजय का साथ देगा?
डिप्टी CM बनने से किया था इनकार, अब कैबिनेट में शामिल हुए निशांत कुमार
अगस्त से अपग्रेडेड Passenger Reservation System में शिफ्ट होंगी ट्रेनें
आरपीएफ महानिदेशक ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा