चमेदा जंगल से नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान बरामद
धमतरी: धमतरी जिले की सीएएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम को ग्राम चमेदा के जंगलों में सर्चिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कुकर बम बनाने में उपयोग किए जाने वाले 10 कुकर, राशन सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेदा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया गया था।
इस दौरान नक्सलियों की डंप की गई सामग्री बरामद की गई। आसपास के इलाकों में भी जांच जारी है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को भी डीआरजी और सीएएफ की संयुक्त टीम ने नगरी क्षेत्र के चमेदा और साल्हेभाट के बीच जंगल में सर्चिंग के दौरान तीन कुकर बम, तीन अमूल मिल्क कैन बम, दो पाइप बम, एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी, दवाइयां, राशन, बर्तन और अन्य सामग्री बरामद की थी। पुलिस और डीआरजी की टीम लगातार इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री
‘118 विधायक दिखाओ, तभी शपथ होगी’: तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को लौटाया
युवक को उतारने जबलपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम, बिजली लाइनें बंद
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, यमुना में नाव पलटने से 6 लोग डूबे