पब्लिसिटी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं: मीरा राजपूत
मुंबई । हाल ही में एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने खुलासा किया कि शाहिद से शादी के शुरुआती दिनों में उन्हें कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। बातचीत के दौरान मीरा ने कहा कि शादी के वक्त वह केवल 20 साल की थीं और इतने बड़े स्तर पर मिलने वाली पब्लिसिटी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। मीरा ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें फेसबुक पर अचानक 3000 फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगीं। उस समय यह संख्या उन्हें बहुत बड़ी लगी और उन्होंने डर के मारे अपना फेसबुक अकाउंट ही डिलीट कर दिया। उन्हें यह चिंता सताने लगी कि कहीं कोई उनके पुराने फोटो देख कर उन्हें जज न करे। मीरा ने कहा, मैं डर गई थी कि अगर किसी ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया तो मेरी वो फोटोज देख लेगा जब मैं 15 साल की थी या किसी पार्टी में थी। लोग मेरे कपड़ों से मुझे जज कर सकते थे।
उन्होंने आगे बताया कि वह दिल्ली की एक आम लड़की थीं और अचानक एक बॉलीवुड स्टार की पत्नी बन जाना उनके लिए बहुत बड़ा बदलाव था। उन्हें अपना शहर छोड़कर मुंबई आना पड़ा और एक पब्लिक फिगर की जिंदगी जीनी पड़ी। मीरा ने स्वीकार किया कि लोगों को भले ही उनकी जिंदगी किसी परीकथा जैसी लगती हो, लेकिन हकीकत में वह काफी अकेलापन महसूस करती थीं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अपने पुराने दोस्तों को देखती थीं, जो आज भी अपनी सामान्य जिंदगी जी रहे हैं, तो उन्हें लगता था कि काश वह भी वही कर पातीं। मीरा के इस ईमानदार कबूलनामे ने यह दिखा दिया कि स्टारडम के पीछे एक आम इंसान की भावनाएं और संघर्ष भी होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का भले ही कोई फिल्मी बैकग्राउंड न हो, लेकिन शादी के बाद वह अचानक बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया का हिस्सा बन गईं।
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा