तीन ऑपरेशन के बाद कैसी है पवनदीप राजन की तबीयत? जानिए टीम का अपडेट
इंडियन आइडल 12 के विनर और सिंगर पवनदीप राजन 5 मई को गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार 8 मार्च को उनकी तीन और सर्जरी की गई हैं। इसके बाद पवनदीप की हेल्थ पर अपडेट देते हुए उनकी टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि सर्जरी के बाद से सिंगर फिलहाल ICU में एडमिट हैं। अभी कुछ दिन तक उन्हें ICU में डॉक्टर की निगरानी में ही रखा जाएगा।
टीम ने जारी किया बयान
पवनदीप राजन की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘हेलो दोस्तों.. कल पवन की तीन और सर्जरी हुई हैं। सुबह-सुबह उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। करीब 8 घंटे के लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनके बचे हुए फ्रैक्चर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है।’ टीम ने आगे बताया है कि पवनदीप को ICU में निगरानी के लिए रखा गया है। अभी कुछ और दिन तक उन्हें वहां रहना होगा।
पवनदीप राजन की टीम ने बयान में आगे लिखा, ‘जैसा कि डॉक्टर ने सही कहा कि अब से उपचार और रिकवरी का प्रोसेस शुरू हो गया है। आइए हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। आपकी सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद।’
अस्पताल से सामने आई थी तस्वीर
बता दें कि पवनदीप राजन के करीबी दोस्त ने हाल ही में सिंगर की अस्पताल से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया था कि ‘आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी स्वस्थ्य हैं।’ इसके अलावा ये खबर भी आई थी कि पवनदीप राजन ICU से बाहर आ गए हैं। फिलहाल नए अपडेट के मुताबिक, तीन अन्य सर्जरी के बाद सिंगर को फिलहाल ICU में ही रहना होगा।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव