CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से कम, आंधी-बारिश की चेतावनी!
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से कम रहने के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। आज फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश में आज आंधी, बिजली और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर उत्तर-दक्षिण द्रोणिका फैली हुई है। इसके साथ ही अन्य चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिससे नमी बनी हुई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए 23 जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में गरज, बिजली, अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर में गरज के साथ बारिश का अलर्ट
रायपुर में आज मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा