IPL 2025: करो या मरो की जंग में सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली से हार मतलब टूर्नामेंट से बाहर
SRH vs DC: IPL 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 55वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय, समयानुसार शाम 7.30 से मैच का प्रसारण शुरू होगा. टूर्नामेंट में खुद को जीवित रखने के लिहाज से यह मैच हैदराबाद के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर दिल्ली से हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. 10 मैचों में हैदराबाद के पास 6 अंक हैं और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर है. प्लेऑफ में बने रहने के लिए हैदराबाद को हर हाल में दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.
पिछले 5 मुकाबलों में DC का पलड़ा भारी
वहीं, दिल्ली अंक तालिका में 5वें स्थान पर है. दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 मैचों में जीत हासिल हुई. दोनों टीमों के बीच 25 मैचों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में बाजी मारी है. हालांकि, पिछले 5 मैचों में दिल्ली की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 बार जीत मिली है.
मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में किया निराश
हैदराबाद के लिए इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी उभरकर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया मूल के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की एक या दो पारी को छोड़ दिया जाए तो वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं, ईशान किशन की एक पारी को छोड़ दिया जाए तो वह इस सीजन में आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने रन चेज के दौरान टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई. गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी हैदराबाद की गेंदबाजी क्रम की कमजोर कड़ी बन गए हैं.
हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया
दिल्ली कैपिटल्स की टीम का गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम में काफी संतुलन दिखाई दे रहा है. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद हर्ष दुबे को मौका दे सकती है. हैदराबाद ने स्मरण रविचंद्रन की जगह हर्ष दुबे को शेष मैचों के लिए शामिल किया है. दुबे ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. उन्होंने 16 T20, 20 लिस्ट ए मैच और 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट और 941 रन बनाए हैं. वे 30 लाख रुपये में हैदराबाद से जुड़ेंगे.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, और इशान मलिंगा.
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह