BSF को मिलेगा नया चेहरा, 17 हजार जवानों की होगी भर्ती
पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर रक्षा तैयारियों के बीच सरकार जल्द ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को लगभग 17 हजार जवानों की 16 नई बटालियनें गठित करने और दो नए फील्ड हेडक्वार्टर स्थापित करने की अंतिम स्वीकृति प्रदान करने जा रही है।
सरकार इसे सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुकी है। बीएसएफ के पास पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन बटालियनों के गठन के लिए वित्त मंत्रालय समेत कुछ अंतिम स्वीकृतियां लंबित हैं जिन्हें जल्द प्रदान किया जा सकता है।
कई स्वीकृतियां अंतिम दौर में
स्वीकृति मिलने के बाद बीएसएफ इन बटालियनों में महिला एवं पुरुषों का भर्ती अभियान शुरू करेगी, फिर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लिहाजा इन बटालियनों के गठन में पांच से छह वर्ष का समय लगने की संभावना है। वर्तमान में दोनों सीमाओं की रक्षा के लिए बीएसएफ में 193 बटालियनें हैं और एक बटालियन में एक हजार से अधिक जवान होते हैं।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के दो फील्ड हेडक्वार्टर को भी स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से एक जम्मू व पंजाब में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए जम्मू में स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरा बांग्लादेश से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए मिजोरम में स्थापित किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, 2.7 लाख कर्मियों वाली बीएसएफ ने कुछ वर्ष पहले बढ़ती चुनौतियों एवं सुरक्षा के तेजी से बदलते परिदृश्य के मद्देनजर 20-21 नई बटालियनें गठित करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था। सरकार अंतत: 16 नई बटालियनों के गठन पर सहमत हुई है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह