पप्पू यादव फिर कांग्रेस में होंगे शामिल गांधी मैदान में करेंगे रैली, राहुल-प्रियंका गांधी को बुलाएंगे
पटना। पटना के पाटलिपुत्र एक्सोटिका में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी के पूर्व नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में नेताओं ने सर्वसम्मति से कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने कहा कि यह कदम बिहार में कांग्रेस को मजबूती देगा और सामाजिक न्याय के संघर्ष को नई दिशा मिलेगी। पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से वे जल्द मिलेंगे और पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज से हमारा हर कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने में जुट जाएगा। राहुल गांधी अंतिम व्यक्ति की हिस्सेदारी की बात कर रहे है। कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। नौजवान, गरीब और किसानों को उम्मीद जगी है।
राहुल गांधी को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक
आगे उन्होंने राहुल गांधी को सामाजिक न्याय और अंतिम व्यक्ति के अधिकार की लड़ाई का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने गरीबों और उपेक्षितों की आवाज़ को समझा और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर रखा। जातीय जनगणना को लेकर पीएम मोदी की घोषणा सिर्फ जुमले बाज़ी है। उन्होंने मांग की कि तेलंगाना मॉडल के तर्ज पर प्रभावी और व्यापक जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी यही न्याय है।
मोदी सरकार पर बोला हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि जातीय जनगणना की मांग करने पर पीएम मोदी ने उन्हें अर्बन नक्सल कहा। कांग्रेस नेता की जाति, जनेऊ और पिता का नाम पूछा जाता है, लेकिन क्या मोदी जी की जाति पूछी गई? इस सवाल के जरिए उन्होंने मीडिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। कहा कि जिस तरीके से हमारे नेता को गाली दी गयी, हमारे नेता की जाति पूछी गई। गोदी मीडिया क्या मोदी जी की जाति नही पूछेंगे। पाकिस्तान का पानी रोक दिया गया जुमले बाजी है, वैसे ही जातीय जनगणना की बात भी जुमलेबाजी है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह