राहुल गांधी को जाति जनगणना पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं: चन्द्रशेखर बावनकुले
मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को जातिगत जनगणना पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के संदर्भ में किसी भी प्रकार का सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं है।
केंद्र सरकार की तरफ से जातिगत जनगणना कराए जाने के फैसले के बाद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर सवाल किया था कि आखिर कब तक सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। हमें तारीख बताएं? इसी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को इस संदर्भ में किसी भी प्रकार का सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं है।
उन्होंने राहुल गांधी को सुझाव देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद करें या नहीं तो कांग्रेस की सभा बुलाएं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को अभिनंदित करते हुए एक प्रस्ताव पारित करवाएं। इस तरह की उम्मीद न केवल मैं राहुल गांधी से करूंगा, बल्कि शरद पवार, नाना पटोले और विजय वडेट्टीवार से भी करूंगा। ये वही लोग हैं, जो जातिगत जनगणना की मांग किया करते थे।
उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए हमारी पार्टी 1 लाख से अधिक बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करेगी और 27 हजार से अधिक सभाएं करेगी, जिसमें लोगों को जातिगत जनगणना के फायदों से अवगत कराएगी। साथ ही, उन्होंने जातिगत जनगणना का फायदा गिनाते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। हमें लोगों की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चल सकेगा, क्योंकि एक ही जाति में जहां कोई ऑफिसर है, तो वहीं कोई मजदूर भी है, तो ऐसी स्थिति में जातिगत जनगणना जरूरी हो जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में सही जानकारी सामने आ सके।
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम