‘बस करो यार…’ – रिया चक्रवर्ती का पैपराजी पर नाराजगी भरा जवाब वायरल
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आए दिन चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को कुछ कहती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने पैपराजी को क्या कहा।
रिया चक्रवर्ती क्यों हुई नाराज?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ बीते सोमवार की शाम में मुंबई की सड़कों पर आउटिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं, क्योंकि आउटिंग के दौरान एक पैपराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए उनका पीछा करता है। इस पर रिया कहती हैं, ‘दोस्तों, शाम की सैर कर रहे हैं यार,चलो बाय बाय गुड नाइट’। इतना कहकर वो वहां से से चली जाती हैं।
अक्सर चर्चा में रहती हैं रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की बात करें तो वह अक्सर मीडिया का केंद्र बनी रहती हैं। अभी पिछले दिनों सुशांत सिंह मामले से भी चर्चा में रहीं थीं। हालांकि, उनका उस केस में कोई दोष नहीं था। अब अभिनेत्री अपने करियर की ओर धीरे-धीरे वापस लौट रही हैं। रिया चक्रवर्ती को हमेशा पैपराजी से बचते हुए देखा जाता रहा है। इस वायरल वीडियो में भी यही देखा गया।
रिया चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
अगर रिया चक्रवर्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नेहा भारद्वाज का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती के अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में मौजूद थे। वहीं वर्तमान की बात करें तो अभिनेत्री अपने भाई के साथ मिलकर एक क्लोथिंग ब्रांड चैप्टर 2 चला रही है।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान