भारत ने पाकिस्तान के मीडिया चैनल्स को झटका दिया, शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी बंद
Shoaib Akhtar: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है. अब सरकार ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल सहित कई पाकिस्तानी चैनलों को भारत में ब्लॉक कर दिया है. इसमें पाकिस्तान मीडिया के भी यूट्यूब चैनल शामिल हैं. जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को हर क्षेत्र में घेरने की तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने ये एक्शन लिया है. पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत पाकिस्तानी मीडिया के चैनलों पर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जाता है. यही कारण है कि सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है. सरकार द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद शोएब अख्तर समेत सभी प्रतिबंधित यूट्यूब चैनलों को खोलने पर एक मैसेज लिखा आ रहा है. इसमें बताया गया है कि, "राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है."
पाकिस्तानी मीडिया के यूट्यूब चैनलों पर भी एक्शन
शोएब अख्तर, आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी लोगों के आलावा भारत सरकार ने पाकिस्तान मीडिया के बड़े चैनलों को भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें Dawn News, Samma Tv, Ary News, Geo News, GNN, Bol News आदि के यूट्यूब चैनल शामिल हैं. सरकारी सूत्र के हवाले से एएनआई ने बताया, "गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है."
पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से कनेक्शन
22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 25 पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी. खबर है कि ये आतंकवादी द रेजिस्टेंस फार्स से जुड़े हुए थे. इस संगठन को हाफिद सईद ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फ़ैलाने के लिए गठित किया था. माना जाता है कि इन्हे पाकिस्तानी सेना का भी सपोर्ट मिलता है.
पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से कनेक्शन
22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 25 पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी. द रेजिस्टेंस फार्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन भारत सरकार के पाकिस्तान पर एक्शन के बाद वह इससे मुकर गया था. इस संगठन को हाफिद सईद ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फ़ैलाने के लिए गठित किया था. माना जाता है कि इन्हे पाकिस्तानी सेना का भी सपोर्ट मिलता है.
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी