मंदसौर में भीषण हादसा, बाइक से टक्कर के बाद कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम काचरिया में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, सड़क किनारे गांव के एक मंदिर के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इसके बाद लड़खड़ाते हुए कार सड़क के किनारे बने कुएं में जा गिरी. जिसमें कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं, बाईक पर सवार 1 व्यक्ति की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
कार सवार सभी जा रहे थे मंदिर
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग रतलाम जिले के ताल से मंदसौर जिले के ग्राम आंतरि माताजी के माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान खाचरिया चौपाटी पर यह सड़क हादसा हो गया. इस घटना के तत्काल बाद मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी और एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. फिलहाल कुएं में से मृतकों के शव निकालने का काम जारी है.
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि "मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल 6 लोग की मौत की पुष्टि की गई है. जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए जा रहे हैं." मृतकों के परिजनों से भी संपर्क हो गया है और उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है. वहीं, इस घटना में घायल हुए 4 लोगों को जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि "सभी घायलों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है."
कुएं में गिरते ही सभी कार सवार हुए बेहोश
घटना में घायल महिला गुड्डी बाई ने बताया कि "वह रतलाम जिले के गांव में एक शादी समारोह में आए थे. इसके बाद सभी कार में सवार होकर माता के दर्शन के लिए गांव आंतरि जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम काचरिया के पास यह घटना हो गई." बताया गया कि कार में कुल 12 लोग सवार थे. भीषण टक्कर के बाद वाहन अचानक कुएं में जा गिरा और कार में सवार सभी लोग बेहोश हो गए.
घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम
इस घटना के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मल्हारगढ़ विधानसभा के विधायक जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि "पूरे घटनाक्रम की प्रशासनिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं. पीड़ित परिवारों को तत्काल शासकीय सहायता और आर्थिक मदद दी जाएगी." इसके साथ ही बताया गया कि मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराई गई है.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"