विजडन ने बुमराह और मंधाना सहित पांच अन्य क्रिकेटरों को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अवार्ड दिया
विजडन ने भारत के जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना के अलावा पांच अन्य क्रिकेटरों को साल 2024 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया है। बुमराह को पुरुष जबकि मंधाना को महिला वर्ग में से सम्मान मिला है, वहीं अन्य पांच क्रिकेटर इंग्लैंड के हैं। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने ये घोषणा की है। मंधाना को दूसरी बार यह सम्मान मिला है और वह ये उपलब्धि हासिल करनी वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। इससे पहले 2018 में भी उन्हें यह अवॉर्ड मिला था।
मंधाना को यह खिताब इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने साल 2024 में 1659 रन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाये थे। वह महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने एकदिवसीय में चार शतक भी लगाए थे। उन्होंने टी20 में 763 रन बनाए और एकदिवसीय में 747 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन एकदिवसीय में 117, 136 और 90 रन बनाए। यह एक द्विपक्षीय सीरीज में 343 रन का रिकॉर्ड है। उन्होंने एक टेस्ट में 149 रन भी बनाए हैं।
दूसरी ओर बुमराह को पुरुष वर्ग के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर होने का अवार्ड उनके तीनों प्रारुपों में अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया गया है। उन्होंने साल 2024 में 14.92 की औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए। यह किसी भी गेंदबाज का एक साल में सबसे कम औसत है। उन्होंने कई मैचों में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई । विशाखापत्तनम में उन्होंने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को समेट लिया था। वहीं टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विजेता गेंदबाजी की। वह 20 से कम की औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लिए।
विजडन ने इसके अलावा पांच अन्य क्रिकेटरों को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। इसमें गस एटकिंसन, लियाम डॉसन, सोफी एक्लेस्टोन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरॉल शामिल हैं। ये सभी इंग्लैंड के खिलाड़ी है। सोफी महिला टीम के प्रमुख स्पिनर हैं तो वॉरॉल ने अभी तक इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। 2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलता था लेकिन 2018 में इंग्लैंड आ गए।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने