सभापति ने निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया
रायपुर। नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक दिनांक 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव के समर्थन में बैठक होगी। सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने आज नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता पी. डी. घृतलहरे एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक हेतु प्रशासनिक तैयारियों को लेकर प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अधिकारियों को नगर निगम की विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक हेतु शहीद स्मारक भवन के सभाकक्ष में नगर निगम रायपुर के सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष के वार्ड पार्षदों, प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों, दर्शकों, नगर निगम अधिकारियों की बैठक व्यवस्था रायपुर नगर निगम के सभापति की मंच पर आसंदी सहित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रशासनिक तौर पर प्रबंध सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समन्वय बनाकर कराये जाने के निर्देश निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे और निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव को दिए है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने