सतना में नहाने के दौरान हादसा, 3 मासूम बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम
सतना: धारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमुआ ग्राम के बांध में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बांध में नहाने के दौरान 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बांध के किनारे स्नान कर रहे थे. तभी तीनों गहरे पानी में चले गए. बच्चों को अच्छे से तैरना नहीं आता था, जिससे वे गहरे पानी में डूब गए और मौके पर ही तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गई.
7 से 9 साल के थे तीनों बच्चे
जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे अमुआ के नजदीकी गांव कंदैला के आदिवासी परिवार के थे. वे बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए. जब तक लोग उनको बचाने पहुंचे तो बहुत देर हो चुकी थी. तब तक गहरे पानी में डूबकर तीनों की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. शव की शिनाख्त अभिजीत रावत उम्र 8 वर्ष, अभि रावत उम्र 7 वर्ष और प्रिंस रावत 9 वर्ष के रूप में की गई है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.
सहायता राशि दिलाने का आश्वासन
धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि "3 मासूम बच्चों की अमुआ गांव के बांध में डूबने की खबर प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे, जहां देखा कि तीनों बच्चों के शव पानी में थे. तभी स्थानीय तैराकों की मदद से तीनों मासूम बच्चों के शव को बाहर निकाला गया. शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले पर मर्ग कायम कर जांच में ले लिया गया है." वहीं, मौके पर मौजूद तहसीलदार ने मासूम बच्चों के परिजनों को शासन स्तर पर योजना के आधार पर मदद दिलाने का आश्वासन दिया है.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने