ट्राई सीरीज़: पहले मैच में भारत की प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, मिलेगा डेब्यू का मौका?
Tri Series: भारत में महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन होगा। इसके लिए 8 टीमें ने क्वालीफाई भी कर लिया है। इस अहम टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए भारतीय महिला टीम ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी, जहां वह श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 27 अप्रैल को कोलंबो में होगा। आइए जानते हैं, पहले मैच में भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी
भारत की बल्लेबाजी हमेशा से ही उसकी मजबूती रही है। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज और आयरलैंड को हराया था और वह जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगी। श्रीलंका के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना और प्रीतिका रावल ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती हैं। प्रीतिका पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। तीसरे नंबर पर हरलीन देयोल को चांस मिल सकता है। चौथे नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर उतर सकती हैं। वह बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं। जेमिमा रोड्रिगेज को भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है और विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋचा घोष को सौंपी जा सकती है। ऋचा चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।
अरुंधति रेड्डी पर गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी
टिटास साधु, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर चोटों के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से भारतीय तेज गेंदबाजी अरुंधति रेड्डी पर निर्भर है। उनका साथ देने के लिए टीम में अमनजोत कौर को भी मौका मिल सकता है। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा को चांस दिया जा सकता है।
काशवी गौतम को मिल सकता है डेब्यू का मौका
भारत के लिए महिला अंडर-19 का खिताब जीतने वाली काशवी गौतम ने वुमेंस प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6.45 की इकॉनमी रेट से नौ मैचों में 11 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भी उन्हें भारत की तरफ से डेब्यू का चांस दिया जा सकता है।
भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रीतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और काशवी गौतम।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"