भारत से लंदन तक विराट-अनुष्का की नई शुरुआत, सामने आई सोच-समझकर लिया गया फैसला
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. फिलहाल ये जोड़ी लंदन में हैं, जहां वे सारी चमक-दमक से दूर एक शांत जीवन जी रहे हैं. वे 2024 में भारत से बाहर चले गए थे लेकिन काम के सिलसिले में वे देश का दौरा करते रहते हैं. वहीं अब, अनुष्का और विराट के लंदन जाने के फैसले के पीछे की असली वजह सामने आ गई है.
अनुष्का और विराट ने भारत छोड़ लंदन जाने का फैसला क्यों किया?
बता दें कि माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने एक हेल्थ एंड वेलफेयर यूट्यूब चैनल चलाते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपने पॉडकास्ट पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का वेलकम किया था. इस दौरान दोनों ने विराट कोहली की खूब तारीफ की थी. वहीं डॉ. नेने ने अनुष्का के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा था, "मैं आपको कुछ बताऊंगा, हमने एक दिन अनुष्का के साथ बातचीत की, और यह बहुत दिलचस्प थी. वे लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वे अपनी सक्सेस (यहां) को एंजॉय नहीं कर सकते थे.और हम उनकी सराहना करते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं वह ध्यान आकर्षित करता है. हम लगभग अलग-थलग पड़ जाते हैं."
डॉ. नेने ने फेमस के साथ अपने कॉम्पलिकेटेड रिलेशनशिप के बारे में बात की और बताया कि अनुष्का और विराट भी लंदन चले गए क्योंकि वे अपने बच्चों को सभी चमक-दमक से दूर पालना चाहते थे. उन्होंने कहा, "मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं; मैं बिंदास हूं. लेकिन वहां भी ये चैलेंजिंग हो जाता है. हमेशा एक सेल्फी मोमेंट होता है, यह बुरी तरह से नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब यह दखलंदाजी बन जाता है, जब आप डिनर या लंच पर होते हैं, और आपको इसके बारे में विनम्र होना पड़ता है।.मेरी पत्नी के लिए यह एक इश्यू बन जाता है. लेकिन (अनुष्का और विराट) प्यारे लोग हैं, और वे अपने बच्चों को नॉर्मली पालना चाहते हैं."
दो बच्चों के पेरेंट्स हैं अनुष्का और विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात 2013 में एक टीवी एड की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा. 2017 में, उन्होंने इटली में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी. इस जोड़े ने जनवरी 2021 में बेटी वामिरा का वेलकम किया था. बाद में फरवरी 2024 में, वे बेटे अकाय के पेरेंट्स बने थे.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"