विराट कोहली का धमाल, T20 क्रिकेट में तोड़ा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Virat Kohli: विराट कोहली IPL के शुरुआती फेज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और अब वह लय में लौट आए हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वह आरसीबी की जीत में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। मौजूदा सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 70 रनों की पारी खेली।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाया 26वां अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अर्धशतक जड़ते ही विराट कोहली ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का T20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली अब T20 क्रिकेट में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर T20 क्रिकेट में कुल 26 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ हेल्स ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर T20 क्रिकेट में कुल 25 अर्धशतक लगाए थे। अब कोहली ने उन्हें पीछे करके ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया है।
RR के खिलाफ लगाया दमदार अर्धशतक
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 42 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उन्होंने अभी तक IPL के मौजूदा सीजन में कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 392 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं।
IPL में बना चुके 8000 से ज्यादा रन
विराट कोहली साल 2008 से ही IPL में खेल रहे हैं और वह इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जो IPL के हर सीजन एक ही टीम से खेले हैं। वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक IPL के 261 मैचों में कुल 8296 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं। वह एक बार क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव