सिर्फ सर्दी नहीं, गर्मी में भी जोड़ों में दर्द हो सकता है ज्यादा – जानें कारण
अगर आपको गठिया या कोई और हड्डियों से संबंधित बीमारी है तो सर्दियों में तो आपको परेशानी होना स्वाभाविक है. लेकिन, कुछ लोगों को गर्मियों में यह बीमारी परेशान कर सकती है. गर्मी में हीट क्रैंप का खतरा रहता है. ऐसा शरीर में पानी की कमी के कारण होता है. जो लोग मौसम की संवेदनशीलता से प्रभावित होते हैं, उनके साथ ऐसा होता है. गर्मियों में तापमान में कमी से भी हड्डी संबंधित मरीज प्रभावित होते हैं. हालांकि सर्दियों की तुलना में ये परेशानी कम ही होती है, लेकिन रिस्क रहता है. गर्मियों में जोड़ों में दर्द का कारण क्या है और खुद को स्वस्थ कैसे रखें इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.
डॉ. बताते हैं कि बढ़ता तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसके कारण क्रैंप होते हैं और जोड़ों का दर्द भी हो सकता है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण जोड़ों में दर्द हो सकता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने से जोड़ों का लचीलापन और गतिशीलता प्रभावित हो सकती है. हालांकि सर्दियों की तुलना में गर्मियों में ऐसे मामले कम ही आते हैं.
बहुत अधिक एक्सरसाइज न करें
डॉ कहते हैं कि गर्मियों में भी बहुत ज्यादा व्यायाम भी नहीं करना चाहिए. इससे भी जोड़ो और हड्डियों का दर्द बढ़ने की आशंका रहती है. पानी की कमी के कारण भी दर्द हो सकता है. ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखें. प्रयास करें कि हल्के और ढीले कपड़े पहने. आराम करें. अगर आप पहले से जोड़ों में दर्द की कोई दवाएं ले रहे हैं तो उनको खान बंद न करें. अगर जोड़ों में ज्यादा दर्द है तो खुद से दवा न बदलें. किसी प्रकार का जेल या क्रीम भी लगाने से बचें.
डॉक्टर से कब मिलें
गर्मी में यदि जोड़ों का दर्द असहनीय हो रहा है तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर कुछ टेस्ट के जरिए जोड़ों के दर्द का सटीक कारण पता कर सकते हैं. जिसके बाद उसका निदान करेंगे. प्रयास करें कि बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचें. डॉक्टर की सलाह पर अमल करें और दवा समय से लेते रहें.
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं