सुल्तानपुर में 15 वर्षीय नाबालिक से रेप, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दिन दहाड़े लड़की के घर में घुसा और उसे अकेला पाकर उसने रेप किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मां को दी जान से मारने की धमकी
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दलित समुदाय के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग एक माह से गांव का ही एक वैश्य समुदाय का युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करने लगा। वो मेरी बेटी के साथ अवैध संबध बनाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी होने पर उसे समझाया गया, लेकिन वो माना नहीं। मंगलवार दोपहर जब मेरी लड़की घर पर अकेले थी उस समय आरोपी युवक चुपके से घर में घुस गया। उसने मेरी बेटी के साथ अवैध संबध बनाया। उसी समय मेरी पत्नी पहुंच गई। तब आरोपी उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देते हुए भागने लगा। उसने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी भी दी है। उसी समय लड़की का पिता भी जानकारी होने पर पहुंचा और उसने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस जांच जारी
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सीओ कादीपुर ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम