स्विस शेफ की डिश चोरी का आरोप, गौरव खन्ना ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना अब सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि अब खाना पकाने में भी महारथ हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में एक से बढ़कर एक डिशेज बनाकर जजेस को इंप्रेस कर दिया था। हालांकि, एक डिश ने सभी का ध्यान खींचा था। लोगों ने कहा कि उन्होंने डिश कॉपी की है।
दरअसल, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड में गौरव खन्ना ने एक स्वीट डिश बनाई थी जिसे रणवीर बरार ने अब तक की सबसे बेहतरीन डिश बताई थी। विकास खन्ना और फराह खान ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। मगर सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि अभिनेता पर डिश स्विस शेफ डाइव्स जोश की स्वीट डिश से मिलती-जुलती है।
डिश चोरी करने पर बोले गौरव
गौरव खन्ना पर डिश चोरी करने का आरोप लगा और सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। बाद में विकास खन्ना ने उनका सपोर्ट किया था और अब खुद एक्टर ने इस आरोप पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। गौरव खन्ना ने कहा, "कॉपी? मैं रिसर्च करता था और मुझे जो चीज कहीं अच्छी लगी या कुछ... जैसे आप देखें कोई मूवी है, उदाहरण के लिए मैंने एक इंटरव्यू सुना था, जहां पर लोग बोलते थे कि शाह रुख खान जो हैं वो दिलीप कुमार की कॉपी करते हैं, बहुत पहले सुना था बच्चन साहब भी कॉपी करते हैं।"
खुद की शाह रुख-अमिताभ से की तुलना
गौरव खन्ना ने आगे कहा, "फिर मैंने सुना था कि राज कपूर साहब चार्ली चैपलीन को कॉपी करते थे या लाइक करते होंगे। तो क्या ये करने से राज कपूर, दिलीप साहब, बच्चन साहब और शाह रुख खान की वैल्यू कम है क्या? इसलिए फिर से लोगों का काम है कहना, कोई इसे प्रोड्यूस करता है और कोई इसे अपना बना लेता है।" गौरव ने कहा, "मैं एक मामूली सा इंसान हूं, जो तीन महीने से खाना बना रहा है।"
गौरव खन्ना ने शेफ विकास के सपोर्ट के लिए कहा, "उन्होंने इस सेगमेंट को अच्छे नोट पर खत्म किया। तो जब द्रोणाचार्य ने खुद जवाब दिया है तो अर्जुन क्यों जवाब दें?" उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी जीतने पर खुशी जताई है।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु