5.6 तीव्रता के भूकंप से कांपा मिंडानाओ, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
अफगानिस्तान के बाद दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके आए जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि बुधवार को दक्षिणी फिलीपींस में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। ये झटके इतने तेज थे कि लोगों की नींद खुल गई और वो डर के मारे घरों से बाहर आ गए। इससे पहले आज सुबह अफगानिस्तान में भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई थी, इसके झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-एनसीआर की धरती भी हिल पड़ी।
कहां रहा भूकंप का केंद्र
बुधवार को दक्षिणी फिलीपींस में आए भूकंप के झटके बहुत तेज रहे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। यूएसजीएस ने बताया कि मिंडानाओ द्वीप के तट पर आए भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर थी। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने भूकंप का केंद्र मैतुम शहर से लगभग 43 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया, जो पहाड़ी और कम आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है।
कितना हुआ नुकसान
हालांकि झटके बहुत तेज थे, लेकिन इससे किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। अगर कोई ऐसा अपडेट आता है तो बताया जाएगा, लेकिन नुकसान होने की संभावना कम ही है क्योंकि जहां केंद्र था वहां की आबादी बहुत कम बताई गई है।
फिलीपींस में आते रहते हैं भूकंप
फिलीपींस में भूकंप आना एक दैनिक घटना है, जो प्रशांत महासागर के “फायर रिंग” पर स्थित है। तीव्र भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों का एक क्षेत्र है, जो जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है। मैतुम में अग्निशमन विभाग के अधिकारी गिल्बर्ट रोलिफोर ने कहा, यह भूकंप शक्तिशाली था, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं रहा। जिस वजह से किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी