दुबई से उड़ान भरते ही ईंधन संकट, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर एक फ्लाईट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. इस विमान में कुल 157 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही फ्लाइट ने दुबई से उड़ान भरी, रास्ते में पायलट को ईंधन कम होने का सिग्नल मिला. उस वक्त विमान लखनऊ से होकर गुजर रहा था. तुरंत पायलट ने इसकी जानकारी लखनऊ एयरपोर्ट को दी, जिसके बाद उसकी इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई.
एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट (एफजेड 1133) को बुधवार सुबह 9:40 बजे लैंड कराया गया. इसके बाद फ्लाइट में ईंधन भरा गया. फिर करीब साढ़े 10 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना हुआ.
इससे पहले भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो संचालित उड़ान में गंभीर लापरवाही सामने आई थी. मंगलवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट के यात्री तो भोपाल पहुंच गए, लेकिन उनका सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रह गया. चेक इन और बोर्डिंग के बाद यात्रियों ने तसल्ली से अपनी सीट पर बैठकर उम्मीद की थी कि भोपाल में उन्हें सब कुछ सुरक्षित मिलेगा. यात्रियों को सूचित किया गया कि तकनीकी खराबी के चलते उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है.
इंडिगो एयरलाइंस ने इसे टेक्निकल ऑपरेशनल रीजन बताकर यात्रियों को उनका सामान अगली फ्लाइट से भोपाल में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद यात्रियों का आक्रोश कम हो सका.
कई यात्रियों ने दर्ज की ऑनलाइन शिकायत
कई यात्रियों ने तो मामले में डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की. इंडिगो की इस अजीब लापरवाही के चलते दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ई-6-2172 से मंगलवार को यात्री बिना सामान के भोपाल एयरपोर्ट पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 4:45 बजे रवाना हुई थी और करीब 5:55 बजे भोपाल पहुंची. यात्रियों को फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी का सामना भी करना पड़ा.
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी