गड्ढे में गिरी कार में लगी आग, चालक की जलकर हुई मौत
कोरबा के पसान थाना क्षेत्र की पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग की कारीमाठी मोड़ के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई और इस हादसे में कार चालक की कार के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कार कोरबा की तरफ से पेंड्रा रोड की तरफ जा रही थी। पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग की कारीमाठी मोड़ के पास हादसे के बाद कार में आग लग गई और वाहन धूं-धूं कर जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक भी कार में ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर जब उसपर पड़ी तब इसकी सूचना तत्काल पसान थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और यह घटना सामने आई।
पसान थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक की पहचान कार्रवाई में जुट गई है। कार पूरी तरह से जल गई। जिससे नंबर प्लेट नहीं दिख रही है। वहीं, चालक की जलकर मौत हो गई उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का आधार पर पहचान करवाई में जुट गई है।
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, UMID कार्ड से मिलेगा पेपरलेस इलाज
हुमा कुरैशी की शादी की खबरें तेज, क्या जल्द बजेंगी शहनाइयां?
मंदसौर में भोजन बना जहर, कार्यक्रम के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
बंगाल चुनाव के लिए गोरखपुर में विशेष पूजा, मां काली से मांगी जीत की कामना