आज नहीं मिलेगी शराब! जिले में सभी मदिरा दुकानों पर लगी रोक
उन्नाव में शराब की सभी दुकानें आज 14 अप्रैल को बंद रहेंगी। यह आदेश आबकारी से जुड़ी सभी दुकानों पर लागू होगा। जिला आबकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर यह बंदी की गई है। जिसका सख्ती से पालन किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर कल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो एसपी ऑफिस के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क से शिवनगर स्थित छात्रावास तक आएगी। बीजेपी कार्यालय में भी अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर शराब की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इनमें थोक की दुकानें भी शामिल है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को देसी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप और भांग की दुकान बंद रहेगी। जिसका किसी प्रकार का प्रतिफल नहीं दिया जाएगा। आदेश का अनुपालन कड़ाई से किया जाएगा। दुकान खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निकाली जाएगी शोभायात्रा
बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर रतन चौधरी ने बताया कि एसपी ऑफिस तिराहे के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। यहां से एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो बाईपास शिवनगर स्थित छात्रावास पहुंचेगी। छात्रावास में भी बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें वक्ता अपने विचार रखेंगे। बीजेपी जनपद कार्यालय में भी बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल