कार की डिक्की में मिला बच्ची का शव, शरीर पर चोट के निशान, इलाके में मचा हड़कंप
दुर्ग: मोहन नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर में कन्या भोज के लिए निकली बच्ची का शव कार की डिक्की में मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवरात्रि के आखिरी दिन सात साल की बच्ची सुबह कन्या भोज के लिए घर से निकली थी. जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्ची एक कार की डिक्की में गंभीर हालत में मिली. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने जिस कार में बच्ची मिली थी, और अन्य कारों में भी तोड़फोड़ की. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. मोहन नगर थाना प्रभारी शिव चंद्र ने बताया कि लड़की के परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को लड़की एक कार की डिक्की में गंभीर हालत में मिली। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत