प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड पहुंचे, बैंकॉक में जोरदार स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंच गए हैं. बैंकॉक में थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री प्रसर्ट जंतररुआंगटों और उनके शीर्ष अधिकारियों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.
प्रवासी भारतीयों के बीच अपने पीएम को देखने के लिए गजब का उत्साह देखा गया. सभी मोदी-मोदी के जोर-जोर से नारे लगाते हुए दिखाई दिए. भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम के स्वागत में वंदे मातरम और भारत माता की जय के भी नारे लगाए.
उनके स्वागत में कई रंगारंग कार्यक्रम की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें गुजरात का फेमस गरबा नृत्य भी शामिल रहा. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों के किनारे दिखाई दिए. महिलाओं ने खुश होकर पीएम मोदी हाथ मिलाया और उनके प्रति आभार जताया. पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों से बातचीत का भी एक कार्यक्रम तय है. लोगों के हाथों भारतीय तिरंगा भी दिखाई दे रहा था.
भारत-थाईलैंड संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्सुक
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बैंकॉक पहुंच गया हूं. आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने तथा भारत और थाईलैंड के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं. पीएम मोदी यहां 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में 4 अप्रैल को भाग लेंगे. आज वो उस होटल में पहुंचे, जहां पर आज वो ठहरेंगे.
पीएम मोदी आज से तीन दिनों के विदेश दौरे पर हैं. थाईलैंड की यात्रा के बाद वो श्रीलंका दौरे पर भी जाएंगे. पीएम मोदी की ये तीसरी थाईलैंड यात्रा है.
थाई रामायण की हुई प्रस्तुति
पीएम मोदी के स्वागत में थाई रामायण को प्रस्तुत किया गया. थाई संस्करण को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में से एक, रामकियेन ने कहा कि आज, हमें बहुत खुशी है कि हम प्रधानमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के सामने रामायण और रामकियेन तथा थाई शास्त्रीय और भरतनाट्यम दोनों का संयोजन प्रस्तुत किया.
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें