फिरोज सब्जी ईद मनाने आया तो NIA ने दबोचा, जयपुर ब्लास्ट केस में 5 लाख का है इनामी
रतलाम : नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में शामिल मोस्ट वॉन्टेड अपराधी फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी फिरोज खान जयपुर ब्लास्ट की प्लानिंग में आरोपी है और NIA ने उसपर 5 लाख रु का इनाम रखा था. फिरोज लंबे समय से फरार चल रहा था और हाल ही में ईद मनाने अपने घर पहुंचा था. खुफिया जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश के रतलाम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिरोज पिछले दो साल से पुलिस व तमाम जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहा था
जयपुर ब्लास्ट की कोशिश में है आरोपी
दरअसल, तीन साल पहले जयपुर में ब्लास्ट करने की कोशिश की गई थी. 28 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में एक फोर व्हीलर से भारी मात्रा में विस्फोटक पाउडर पकड़ा गया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सैफुल्लाह, जुबैर और अल्तमश नाम के युवकों को मौके से गिरफ्तार किया था. वहीं, पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर मास्टरमाइंड इमरान और उसके साथियों को एनआई ने पकड़ा था, लेकिन फिरोज खान फरार चल रहा था.
5 लाख का था इनाम
रतलाम एसपी अमित कुमार के मुताबिक, '' जयपुर ब्लास्ट की कोशिश के मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एनआईए ने इस मामले में आरोपी फिरोज पर पांच लाख रु का इनाम घोषित किया था, जिसे उसके घर से हिरासत में ले लिया गया है . आरोपी से पूछताछ की जा रही है.''
ईद मनाने घर आया था मोस्ट वॉन्टेड
2 साल से ज्यादा वक्त से एनआईए की टीम और रतलाम पुलिस फिरोज खान की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी. रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया, '' एसपी स्क्वाड को इनपुट मिला था कि आरोपी आनंद कॉलोनी स्थित उसके घर पर पहुंचा है. इसके बाद एसपी स्क्वाड ने आज सुबह उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जांच एजेंसी को सूचना दे दी गई है. रतलाम पुलिस के कई अधिकारी आरोपी से पूछताछ में जुटे हैं.'' फिरोज खान उर्फ सब्जी अपने घर ईद के मौके पर चुपके सा आया था और इसकी किसी को कानो कान खबर नहीं थी. मगर मोस्ट वाॉटेड के आने की सूचना एक मुखबिर ने लीक की और इसके बाद NIA की टीम ने छापा मारकर धर दबोचा.
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा