उर्वशी राउतेला की दमदार स्क्रीन प्रजेंस के साथ 'जाट' का पहला गाना रिलीज
10 अप्रैल 2025 को सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आ रही है. फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ताबड़तोड़ एक्शन और पंखा उखाड़ने के लिए सनी पाजी ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ‘जाट’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहीं मेकर्स ने बीते दिन फिल्म के पहले गाने ‘टच किया’ की रिलीज की घोषणा की थी, जो अब रिलीज कर दिया गया है.
‘जाट’ के पहले गाने में उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं. एक्टिंग चाहे कैसी भी हो, लेकिन उर्वशी के डांस नंबर एकदम कमाल के होते हैं. किलर मूव्स और कातिलाना डांस के साथ एक बार फिर से उर्वशी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फिल्म के गाने के बोल हैं ‘टच किया’. एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स से गर्दा उड़ाती हुई नजर आ रही हैं. अक्सर फिल्मों की कहानी को बैलेंस करने के लिए डांस नंबर एड किए जाते हैं और ‘जाट’ का ये गाना दर्शकों को यकीनन पसंद आने वाला है.
30 मिनट के अंदर 26 हजार व्यूज
30 मिनट के अंदर उर्वशी के इस गाने को 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने के अंदर रणदीप हुड्डा भी नजर आ रहे हैं. ‘जाट’ में रणदीप खतरनाक विलेन के अवतार में नजर आने वाले हैं. ‘जाट’ से भिड़ने के लिए रणदीप ने भी काफी मेहनत की है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला सनी देओल की फिल्म में नजर आने वाली हैं. इससे पहले भी ये जोड़ी एक साथ एक ही फिल्म में काम कर चुकी है. लेकिन उनकी वो फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी.
पहले भी साथ काम कर चुके हैं सनी और उर्वशी
साल 2013 में सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उर्वशी रौतेला ने सनी की पत्नी का किरदार निभाया था. लेकिन फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और ये बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. अब एक बार फिर से उर्वशी सनी की फिल्म में नजर आ रही हैं. हालांकि वो इस फिल्म में सिर्फ गाने के लिए हैं या फिर उनका रोल भी है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है.
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"
एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
जबलपुर में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत