युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
रायबरेली । यूपी के रायबरेली जिले में युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि हरचंदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि आठ मार्च को पहले से परिचित एक युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जब वह शहर के रतापुर चौराहे के पास पहुंची तो आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ कार से आया और वहां से उसे एक रेस्तरां ले गया। पुलिस के मुताबिक, खाना खाने के बाद तीनों युवक युवती को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के पास स्थित एक कमरे पर ले गए, जहां तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को हरचंदपुर के रूपखेड़ा निवासी सतीश यादव समेत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है