वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को लोक शिक्षण संचालनालय ने हटाने के दिए निर्देश
भोपाल: मध्य प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला एक आदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किया गया है। विभाग ने प्रदेश के करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही उपलब्ध रहेंगी।
आदेश जारी
भोपाल के गौतम नगर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय ने माध्यमिक शिक्षा मध्य प्रदेश के सत्र 2024-25 में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि, इस कार्यालय और सभी कार्यरत वीपीटी के बीच किए गए अनुबंध के आधार पर यह स्पष्ट किया जाता है कि आपके द्वारा विद्यालय में उपस्थित सभी व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक बनी रहेंगी। शेष निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
आदेश में कही गई ये खास बात
इन शिक्षकों की नियुक्ति पिछले साल हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई थी। अब अचानक उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल सिर्फ हटाने का आदेश है। आदेश में लिखा है कि बाकी निर्देश आगे जारी किए जाएंगे।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान