वरुण चक्रवर्ती का शानदार कमबैक, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 गेंदों पर एक भी रन नहीं
KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स का जलवा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तो नहीं दिखाई दिया. लेकिन गुवाहाटी के मैदान पर KKR के स्पिनर्स ने जादू कर दिया. KKR के जादूगर रहे वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली जिन्होंने मिलकर राजस्थान के खिलाफ चार विकेट झटके. दोनों ने अपने 8 ओवरों में सिर्फ 40 ही रन खर्च किए. मोईन अली ने क्या किया ये आगे जानिए, लेकिन पहले समझिए कि आखिर कैसे वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान को तरसाया और तड़पाया.
वरुण चक्रवर्ती का जलवा
वरुण चक्रवर्ती जब गेंदबाजी करने आए तो उनकी तीसरी ही गेंद पर रियान पराग ने लंबा छक्का लगा दिया. लेकिन दो गेंद बाद उन्होंने इस खिलाड़ी को निपटा दिया. इसके बाद चक्रवर्ती ने कमाल का चक्रव्यूह बनाते हुए राजस्थान को फंसा दिया. उन्होंने वानिंदु हसारंगा का विकेट भी लिया और अपना चौथा ओवर खत्म होते-होते वो 13 डॉट गेंद फेंकने में भी कामयाब. मतलब 2.1 ओवर में इस खिलाड़ी ने एक भी रन नहीं दिया, जो कि T20 क्रिकेट में बहुत बड़ी बात है.
मोईन अली का दिखा दम
मोईन अली को KKR की प्लेइंग इलेवन में इसलिए जगह मिली क्योंकि सुनील नरेन टीम में शामिल नहीं हुए. नरेन की तबीयत खराब थी और मोईन अली को मौका मिला. नरेन के बाहर होने के बाद कहा जा रहा था कि मोईन अली वो इंपैक्ट नहीं छोड़ पाएंगे. लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को निराश नहीं किया. मोईन अली ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किए और वो 2 विकेट लेने में कामयाब रहे. उन्होंने जायसवाल को 29 रन के निजी स्कोर पर आउट किया और नीतीश राणा को भी अली ने पवेलियन की राह दिखाई.
राजस्थान की बल्लेबाजी रही फेल
राजस्थान की टीम कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 151 रन ही बना की. उसका कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया. सबसे ज्यादा 33 रन ध्रुव जुरेल ने लगाए. उनके अलावा जायसवाल ने 29 रन बनाए. रियान पराग ने 25 रन का योगदान दिया. कोलकाता के चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए. मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती के अलावा वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा को भी दो कामयाबी मिली.
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
राजा भैया का तंज, बोले- सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट गए?
शुभेंदु की नंदीग्राम पर जिद, लेकिन शाह ने नहीं मानी बात
वैश्विक तनाव का असर, सोना-चांदी की चाल सीमित दायरे में
कछुआ तस्करी का बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 Turtle बरामद
अखरोट से बढ़ाएं प्राकृतिक खूबसूरती, जानें इसके फायदे
सैमसंग बायोलॉजिक्स में हड़ताल जारी, मांगें तेज हुईं
Pune में मासूम की दरिंदगी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े करने वाले राज
भारत की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूत रेटिंग, भारत की तारीफ