शिक्षा विभाग घोटाला: 18 लाख रुपये सरकारी राशि गबन करने वाला बाबू धराया.. भोपाल में छिपा बैठा था
रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में ग्रेड-2 क्लर्क आकाश श्रीवास्तव पर 18 लाख रुपए की सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगा है। रायपुर पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में पता चला है कि आरोपी ने 2023 से 2025 तक फर्जी तरीके से सरकारी राशि अपने और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर की थी। रायपुर के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत ग्रेड-2 क्लर्क आकाश श्रीवास्तव 18 लाख रुपए गबन कर फरार हो गया था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी राशि को कई बैंक खातों में जमा कराया था। इसके बाद इन खातों से राशि निकाल ली गई थी। इसका खुलासा होने के बाद से बाबू फरार था।
फर्जी दस्तावेज बनाकर किया गया गबनभोपाल होम
आरोपी बाबू ने विभाग से राशि गबन करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद सरकारी राशि को कई बैंक खातों में जमा कराया गया था। इस फर्जीवाड़े में दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के खातों का भी इस्तेमाल किया गया था। साथ ही मोबाइल बैंकिंग के जरिए यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर भी की गई थी।
जांच के बाद किया गया निलंबित
इस मामले में आरोपी बाबू के खिलाफ जांच में सबूत मिलने के बाद उसे 11 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया गया था। आकाश श्रीवास्तव को निलंबित करने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक ने उसके खिलाफ 18 मार्च को सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
भोपाल में छिपा था आरोपी
आरोपी बाबू का घोटाला उजागर होने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रह रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी। इस पर रायपुर पुलिस की टीम भोपाल पहुंची। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।
आरपीएफ महानिदेशक ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री
‘118 विधायक दिखाओ, तभी शपथ होगी’: तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को लौटाया
युवक को उतारने जबलपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम, बिजली लाइनें बंद
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है