राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन से पहले बड़ा सड़क हादसा! दो ट्रकों में भिड़ंत, रोड पर फैला पेंट
रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे पर रायपुर पहुंच गई हैं। वे यहां विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इससे पहले भी आज सुबह राष्ट्रपति के तय रूट पर बड़ा हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में पूरा पेंट सड़क पर फैल गया। जिससे सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ गया।
सुबह-सुबह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजे रेत से भरे डंपर और पेंट से भरे ट्रक में टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद पेंट से भरा ट्रक पलट गया। जिससे सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ गया। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रैफिक पुलिस ने रिंग रोड नंबर 3 के एक तरफ के हिस्से को आम यातायात के लिए बंद कर दिया और तय रूट को सुरक्षित कर दिया। हादसे में डंपर का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर पहुंची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11.05 बजे सीधे विधानसभा पहुंचेंगी। करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12.15 बजे माना एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने रविवार को उनके दौरे को लेकर रिहर्सल भी की।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई