अमेरिका में जंगलों में फिर से भड़की आग, कैरोलिना राज्यों में आपातकालीन स्थिति का सामना
वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में जंगल की आग भड़क उठी है। गंभीरता को देखते हुए यहां की एक काउंटी में लोगों को अनिवार्य रूप से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर ने बढ़ती जंगल की आग के कारण आपातकाल की घोषणा की।
आपातकालीन दल उस क्षेत्र में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, जो अब भी तूफान हेलेन से उबर रहा है। यह क्षेत्र सितंबर में तूफान हेलेन से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। तूफान ने 8,046 किलोमीटर सड़कों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही पुलों और पुलियों को नुकसान पहुंचाया था।
पोल्क काउंटी में अनिवार्य निकासी की घोषणा
उत्तरी कैरोलिना के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने शनिवार रात 8:20 बजे (स्थानीय समय) से चार्लोट से लगभग 129 किलोमीटर पश्चिम में स्थित पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना के पोल्क काउंटी के कुछ हिस्सों के लिए अनिवार्य निकासी की घोषणा की।
चेतावनी में कहा गया कि क्षेत्र में दृश्यता कम हो जाएगी और निकासी मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। आप अभी नहीं निकलते हैं, तो फंस सकते हैं, घायल हो सकते हैं या मारे जा सकते हैं। वन सेवा के ऑनलाइन वाइल्डायर पब्लिक व्यूअर ने पोल्क काउंटी में तीन सक्रिय आग का संकेत दिया है, जिनमें से दो सबसे बड़ी 1,100 और 1,240 एकड़ के बीच फैली हुई थीं।
दो अन्य निकटवर्ती बर्क और मैडिसन काउंटियों में सक्रिय थीं। वर्जीनिया की उत्तरी सीमा पर स्टोक्स काउंटी में भी आग भड़क उठी है। दक्षिण कैरोलिना में गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने पिकेंस काउंटी में टेबल राक फायर नामक आग को रोकने के प्रयास के तहत आपातकाल की स्थिति घोषित की। उन्होंने कहा कि जंगल की आग फैलती जा रही है।
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें
माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव