उप्र बजट में बलिया को मिला मेडिकल कॉलेज, विधायक केतकी सिंह की मुस्लिमों को लेकर विवादित मांग
उत्तर प्रदेश के बजट में हाल ही में बलिया को मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला. यूपी विधानसभा में भोजपुरी में संबोधन के बाद बलिया पहुंची बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया. इसके बाद विधायक ने एक अजीब मांग कर दी, जो अब जमकर वायरल हो रही है. बीजेपी की महिला विधायक केतकी सिंह ने सीएम योगी से मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए मेडिकल कॉलेज में एक अलग विंग या बिल्डिंग बनाई जाए, ताकि हिंदू समुदाय सुरक्षित महसूस करे. विधायक की ये मांग न सिर्फ चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
मुस्लिमों के लिए बने अलग बिल्डिंग या विंग- विधायक
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मुस्लिमों को होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा के पर समस्या होती हैं. ऐसे में अब उन्हें आने वाले समय में इलाज में भी समस्या हो सकती है. यही कारण है कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मैं मुख्यमंत्री जी से यह मांग करती हूं कि मेडिकल कॉलेज में एक अलग बिल्डिंग या अलग विंग बनाई जाए, जिससे समस्या होने पर अपना इलाज अलग से करा सकें.
विधायक अपने बयानों से रहती हैं चर्चा में
विधायक केतकी सिंह अक्सर इस तरह के बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. इसके पहले भी वे कई बार पहले भी कई बयानों से सियासी सरगर्मी बढ़ा चुकी हैं. हाल ही में बजट सत्र के दौरान उन्होंने अपना भाषण भोजपुरी में दिया था, जिसके कारण वे चर्चा में बनी रहीं. उनके बयानों के कारण उन्हें एक बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है.
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट