अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर शेयर किया खास मूमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है. टीम इंडिया के ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में केएल राहुल का बड़ा योगदान है. मैच जीतने के बाद अथिया ने केएल राहुल पर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस वैसे तो केएल राहुल के लिए मैच देखने के लिए साथ ही जाती हैं मगर प्रेग्नेंसी की वजह से अथिया ने घर पर ही मैच देखा था.
अथिया ने केएल राहुल का मैच जीतने के बाद का मूमेंट शेयर किया है. जिसमें वो बैट हवा में लहराते नजर आ रहे हैं. वो टीवी के सामने खड़ी हैं. फोटो में अथिया अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बस हार्ट पोस्ट किया.
ससुर ने भी लुटाया प्यार
केएल राहुल पर उनके ससुर सुनील शेट्टी ने भी खूब प्यार लुटाया है. सुनील ने केएल राहुल की फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इंडिया की इच्छा!!!!राहुल की कमान.' सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. विंदु दारा सिंह ने लिखा- अद्भुत फिनिशर जिसने उन्हें कप तक पहुंचाया. वहीं एक फैन ने लिखा- बेस्ट है जी.
बता दें अथिया जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने साल 2024 में पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंटमेंट की थी. उन्होंने बताया था कि 2025 में वो बेबी को जन्म देने वाली हैं. अब अथिया के बेबी के आने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. लोग फोटो पर कमेंट कर रहे हैं बेबी ने आने से पहले ही ट्रॉफी जीत ली.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो ब्रांड के प्रमोशन में ही अब ज्यादा नजर आती हैं. वो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं थीं.
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates