गाजियाबाद में एकतरफा प्यार के चलते नाबालिग की ईंट और चाकू से हत्या
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रेम-प्रसंग के मामले में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो दोस्त ने मिलकर एक नाबालिग छात्र की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्या एकतरफा प्यार और जलन से जुड़ी हुई बताई जा रही है.
मृतक नौंवी क्लास के छात्र का डेढ़ साल से एक आठवीं क्लास की छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोपी युवक भी उसी लड़की से बात करता था. वह उससे एक तरफा प्यार करता था. आरोपी ने मृतक रिहान को लड़की से दूर रहने और उससे बात ना करने की सलाह दी थी, लेकिन वह उसकी बात मनाने को तैयार नहीं था. इसके बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रिहान की हत्या की योजाना बनाई और उसे रील बनाने के बहाने मस्जिद से निकलने के बाद ले गए.
ईंट और चाकू से की हत्या
इसके बाद वह दोनों रिहान को साहिबाबाद के अर्थला मोहनगर क्षेत्र की एक खंडहर पड़ी पार्श्वनाथ सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर ले गए. यहां पहुंकर पहले उन्होंने रिहान को पकड़कर छत पर पटक दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने उस पर 15 से ज्यादा बार ईंट से वार कर दिया. इन सब के वाबूजद जब उन लोगों ने रिहान की सांसे चलती देखी तो चाकू से पेट और छाती पर वार कर दिया और फिर उसके मारने के बाद मौके से फरार हो गए.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान ना हो इसलिए उन्होंने रिहान के चेहरे को ईंट से बुरी से कूच दिया था. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोहल्ले से कुछ दूरी पर एक आठवीं क्लास की लड़की रहती है. वह दोनों उसे पसंद करते थे. मगर रिहान उससे बात करता था. वह भी रिहान से बात करती थी. इस वजह से उनको जलन होती थी इसलिए उसकी हत्या क दी. ACP साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि वह रिहान की हत्या करने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. दोनों की उम्र 15 साल है और वह पड़ोसी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
नोएडा में धारा 163 लागू, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी क्यों?
भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता बनर्जी, EVM सुरक्षा पर सियासी घमासान
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल