वृंदावन में लड्डू और जलेबी की होली, 11 और 12 मार्च को विशेष आयोजन
मथुरा के वृंदावन में खेली जाने वाली लड्डू और जलेबी की होली 11 और 12 मार्च को खेली जाएगी. ब्रज में राधा कृष्ण के प्रेम की होली खेली जाती है. यहां पर खुद राधा कृष्ण ने होली खेली है. इसलिए यह क्षेत्र अपने आप में बेहद खास है. यहां पर होली एक दिन की नहीं बल्कि पूरे 40 दिन की खोली जाती है, लेकिन इस बार ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की होली कुछ ज्यादा ही खास होने वाली है क्योंकि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में इस बार लड्डू और जलेबी की होली खेली जाएगी, इसमें शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है.
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 10 मार्च से होली का पांच दिवसीय महोत्सव प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें 10 मार्च से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रंग भरनी एकादशी के दिन से रंग उड़ना प्रारंभ होगा और होली के रंग उड़ाए जाएंगे. वहीं 11 मार्च को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में लड्डू की होली खेली जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं के ऊपर लड्डू लुटाए जाएंगे. इसके बाद 12 मार्च को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जलेबी की होली होगी, जिसमें मंदिर आने वाले भक्तों को जलेबी बांटी जाएगी.
11 मार्च को होगी लड्डू मार होली
बांके बिहारी मंदिर में खेली जाने वाली होली को लेकर मंदिर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ने बताया कि इस बार की होली बेहद खास होने वाली है क्योंकि ठाकुर बांके बिहारी महाराज के मंदिर में पांच दिवसीय होली का महोत्सव बनाया जाता है, जिसमें पहले दिन 10 मार्च को रंगभरी एकादशी है. इस दिन रंगों की होली खेली जाएगी. 11 मार्च को लड्डू लुटाए जाएंगे. मंदिर में लड्डू बनाने का काम शुरू हो गया है. वहीं, 12 मार्च को जलेबी की होली होगी.
होली कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा
आने वाले होली कार्यक्रम को देखते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला लिया है. साथ ही पार्किंग को लेकर भी पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं.
नोएडा में धारा 163 लागू, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी क्यों?
भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता बनर्जी, EVM सुरक्षा पर सियासी घमासान
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल