MP का 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे, इन जिलों से होकर गुजरेगी सड़क
इंदौर: मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से जोड़ने के लिए एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. जो जल्द ही पूरा होने वाला है. केंद्र सरकार द्वारा इंदौर को हैदराबाद से जोड़ने के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 713 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. यह हाईवे इंदौर से बड़वाह और बुरहानपुर होते हुए महाराष्ट्र और तेलंगाना होते हुए इच्छापुर तक हैदराबाद पहुंचेगा. 713 किलोमीटर लंबे हाईवे में कई स्टेट हाईवे: इंदौर-हैदराबाद के बीच बन रहे 713 किलोमीटर हाईवे में कई जगह स्टेट हाईवे भी हैं. जिसे एनएचएआई द्वारा नेशनल हाईवे की तरह बनाया जा रहा है. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 15 हजार करोड़ रुपये है.
फिलहाल इंदौर-हैदराबाद के बीच की दूरी 876 किलोमीटर है. हाईवे बनने के बाद यह रूट 157 किलोमीटर कम हो जाएगा. इससे 18 घंटे का सफर 3 घंटे कम हो जाएगा. जिससे इंदौर से हैदराबाद सिर्फ 10 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. आपको बता दें कि यह हाईवे एमपी के इंदौर, बुरहानपुर और बड़वाह होते हुए मुक्ताईनगर, जलगांव, अकोला, हिंगोली और नांदेड़ तक और तेलंगाना के मैंगलोर, रामसनपल्ली, संगारेड्डी होते हुए हैदराबाद तक जाएगा।
क्या होगा फायदा
इंदौर और हैदराबाद के बीच हाईवे बनने से आईटी कंपनियों को काफी फायदा होगा। इससे लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इंदौर के कारोबारी आसानी से अपना माल दक्षिण भारत तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही पर्यटन को भी फायदा होगा। छोटे-छोटे गांव हाईवे से जुड़ जाएंगे। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"