दक्षिण कोरिया की नदी बस का क्रांतिकारी आविष्कार, प्रदूषण में कमी की उम्मीद
दुनिया में ट्रैफिक और पर्यावरण से बचने के लिए नए-नए आविष्कार किए जा रहे हैं. पर्यावरण बढ़ाने में बस, ट्रक, कार और बाइक का अहम योगदान है और दिन-बा-दिन सड़कों पर इनकी तादाद बढ़ती ही जा रही है. अब दुनिया में इस बढ़ती भीड़ से बचने के विकल्प आने शुरू हो गए हैं, जिसमें हवा में उड़ने वाली कार, पानी चलने वाली बस आदि आ रही हैं.
दक्षिण कोरिया ने नदी में चलने वाली बस का आविष्कार किया है. ये बस एल्युमिनियम मिश्र धातु से बने हैं. बस की वजह से प्रदूषण में गिरावट आएगी. बस के अंदर फ्राइड चिकन रेस्तरां और कॉफी शॉप जैसी सुविधाएं शामिल की गई है. इससे पहले ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता था, लेकिन दक्षिण कोरिया के इंजीनियरों ने इसको सच कर दिखाया है.
पूरी हुई टेस्टिंग
24 फरवरी को दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के साचेओन से रवाना हुई दो हान नदी बसें 27 फरवरी को हान नदी पर येओइदो के पास पहुंचीं और कोरिया स्ट्रेट और येलो सी (जिसे कोरिया में दक्षिण सागर और पश्चिम सागर कहा जाता है) के माध्यम से तीन दिवसीय परीक्षण यात्रा पूरी की. इनकी अधिकारिक लॉन्च होने तक इनका परीक्षण जारी रहेगा, ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके.
पर्यावरण के लिए लाभदायक
ये नदी बसें पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं, जो एल्यूमीनियम मिश्र धातु से बने हैं. शहर की सरकार के मुताबिक स्टील की तुलना में हल्के होने के वजह से ये कम ईंधन की खपत करती हैं और पुनर्चक्रणीय हैं. शहर प्रशासन ने कहा कि लिथियम-आयन बैटरी और डीजल जनरेटर से चलने वाले, जहाजों का कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन पारंपरिक डीजल-संचालित जहाजों की तुलना में 52 फीसद कम होता है.
सियोल शहर की सरकार के अधिकारी पार्क जिन-यंग ने बसों के लिए कहा, “यह कोरिया के पहले पर्यावरण अनुकूल जल सार्वजनिक परिवहन के युग की शुरुआत है.” इसके अलावा ये बस फायर सेंसर और सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित हैं जो बैटरी में आग लगने से बचाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष