सिनेमाघरों में धमाल के बाद ओटीटी पर छाई 'संक्रांतिकी वास्तुनम', दर्शकों से मिला प्यार
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ एक साउथ की फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' सिनेमाघरों और ओटीटी पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म साउथ सिनेमा में ब्लकबस्टर होने वाली है। 'छावा' के बाद यह पहली फिल्म है जो इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वीली फिल्मों में शामिल है।
28 दिन में कमा लिए 300 करोड़
फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' इसी साल 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म महज 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हाल ही में फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। अब यह फिल्म ओटीटी की 10 टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है फिल्म
फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' में दग्गुबाती वेंकटेश अहम किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, ऐश्वर्या राजेश, उपेंद्र लिमये और साई कुमार हैं। ये फिल्म कॉमेडी एक्शन है। फिल्म 'वाईडी राजू' (दग्गुबाती वेंकटेश) के आस पास घूमती है, जो एक पुलिस वाला है और किसी कारणवश संस्पेंड कर दिया गया है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।
सिनेमा के बाद ओटीटी पर मचा रही धमाल
फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। ये फिल्म 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म ने पहले थ्येटर पर धमाल मचाया है, अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है। अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो इसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी मौजूद है।
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष