मेरठ में चौंकाने वाली घटना, दो ATM से बिना तोड़े लाखों रुपये गायब
उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांधी बाग के सब एरिया कैंटीन परिसर स्थित दो ATM से लाखों रुपये गायब कर दिए गए. हैरानी की बात ये है कि एटीएम से इतनी बड़ी रकम बिना एटीएम को तोड़े और बिना एटीएम के खोले ही गायब कर दी गई. ये पैसा भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो ATM से गायब किया गया था. शुरुआत में पुलिस को लूट की घटना लग रही थी, लेकिन फिर जो सच सामने आया उससे सब हैरान रह गए. इतनी बड़ी रकम और किसी ने नहीं बल्कि एटीएम में पैसे लोड करने वाली सिक्योर वैल्यू कंपनी के कस्टोडियन ने ही गायब की थी, यानी जो शख्स ATM में पैसा डालता है. उसी ने पैसा गबन कर लिया था. पैसा डालने वाला ही लूटेरा निकला. उसने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर ये गबन किया. कस्टोडियन ने शातिर तरीके से ATM के पासवर्ड से लॉक खोलकर ये पैसे निकाल लिए.
35.47 लाख रुपये निकाले
इसके बाद उसने SBI के ATM से 35.47 लाख रुपये निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM में जमा कर दिए. हालांकि अब कस्टोडियन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बैंक ऑफ बड़ौदा में डाली गई रकम को भी सीज कर दिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सबूतों के आधार पर सिक्योर वैल्यू कंपनी के कस्टोडियन को गिरफ्तार किया.
14 लाख रुपये बरामद किए
कस्टोडियन का नाम शुभांशु शर्मा है, जो हापुड़ का रहने वाला है. उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मेरठ का ही रहने वाला है. पुलिस ने शुभांशु के पास से 14 लाख रुपये बरामद किए हैं. सब एरिया कैंटीन परिसर स्थित एसबीआई और उमराव एन्क्लेव स्थित गुरुद्वारा के पास स्थित एटीएम से निकाले गए 35.47 लाख रुपये शुभांशु ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में डाले थे.
दो लोगों को किया गिरफ्तार
अब ने पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा में 35.47 लाख रुपये सीज कर दिया है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब दोनों गिरफ्तार बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और कितने रुपये गबन किए हैं. इसके साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन ATM के अलावा किसी और ATM में तो इस तरह से पैसे गबन नहीं किए गए हैं.
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित