इंदौर: महिला प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, 9 हजार लेते पकड़ा
इंदौर: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में शनिवार को शासकीय महाविद्यालय कानवन जिला धार की प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू पाटीदार को एक चपरासी से नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने की।
प्राचार्य ने चौकीदार का 4 माह का वेतन निकालने के लिए मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के चौकीदार विजय बारिया का सितंबर से दिसंबर 2024 तक का 4 माह का वेतन लंबित है। इसे स्वीकृत कराने के लिए चौकीदार विजय ने प्राचार्य डॉ. मंजू पाटीदार से कई बार अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने कई अड़चनें डालकर अब तक उसका वेतन नहीं निकाला है। काफी मिन्नतें करने के बाद प्राचार्य ने चार माह का लंबित वेतन निकालने के लिए 13 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद परेशान चौकीदार विजय ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस के एसपी राजेश सहाय से की।
इंदौर लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की सत्यता की जांच की और बाद में ट्रैप टीम गठित की। फिर योजना के अनुसार शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू पाटीदार को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर
39 के हुए Rohit Sharma, रिकॉर्ड्स के असली बादशाह
‘राजा शिवाजी’ फिल्म को लेकर सलमान-रितेश की बातचीत वायरल