चैंपियंस ट्रॉफी में 25 साल बाद भारत खेलेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला, दुबई में होगा रोमांच मैच
IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट फैंस को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. ये टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जा रहा है. बता दें, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी. इसका आयोजन हर 4 साल में एक बार होता था. लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पिछले 25 साल से एक बड़ी टीम के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सकी है. हालांकि, इस बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि दोनों टीमों के लिए भी ऐतिहासिक और यादगार पल साबित होगा.
चैंपियंस ट्रॉफी में 25 साल बाद भिड़ेंगी ये टीमें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है. ग्रुप स्टेज में वह अपने शुरुआती दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था और फिर पाकिस्तान की टीम को धूल चटाई थी. अब वह अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का 25 साल बाद आमना-सामना होगा. इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में अभी तक 1 ही मैच देखने को मिला है. ये मैच साल 2000 में खेला गया था.
2 मार्च को दुबई में होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में इकलौता मैच साल 2000 में खेला गया था. तब दोनों टीमों का आमना-सामना टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हुआ था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड ने दो गेंद रहते 6 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर दिया था और कीवी टीम चैंपियन बनी थी. इसके बाद ये ही दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेला गया है. हालांकि अब 25 साल के बाद ये दोनों टीमें दुबई में भिड़ने को तैयार हैं. ये मैच 2 मार्च को खेला जाएगा.
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अभी तक 118 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 60 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं, न्यूजीलैंड 50 मैच जीतने में ही कामयाब रहा है. दूसरी ओर दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 वनडे मैचों में भारतीय टीम ने ही जीत हासिल की है. यानी कहीं ना कहीं इस मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने वाला है.
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर
39 के हुए Rohit Sharma, रिकॉर्ड्स के असली बादशाह
‘राजा शिवाजी’ फिल्म को लेकर सलमान-रितेश की बातचीत वायरल